रिया चक्रवर्ती इस वजह से नहीं बन सकीं Iifa 2022 का हिस्सा, कोर्ट से परमिशन के बाद भी नहीं जा पाईं अबू धाबी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 11:35 PM IST

Rhea Chakraborty not attends Iifa 2022: रिया चक्रवर्ती, अबू धाबी में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स में हिस्‍सा लेने वाली थीं। रिया ने इसके लिए नारकोटिक ड्रग्‍स एंड साइकोट्रॉपिक सब्‍सटैंस एक्‍ट  के तहत कोर्ट से इजाजत भी ले ली थी।

Rhea Chakraborty not attends Iifa 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी की राहें बिल्कुल भी आसान नहीं हैं। हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स 2022 में शामिल होने का उनका सपना, सपना ही रह गया। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्‍स केस में आरोपी पाई जाने वाली गर्लफ्रेंड रिया, अबू धाबी में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स में हिस्‍सा लेने वाली थीं। रिया ने इसके लिए नारकोटिक ड्रग्‍स एंड साइकोट्रॉपिक सब्‍सटैंस एक्‍ट  के तहत कोर्ट से इजाजत भी ले ली थी। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने खुद कोर्ट को ये जानकारी दे दी कि वो अबू धाबी नहीं जाएंगी। कोर्ट से रिया को अबू धाबी जाने की इजाजत भी मिल गई, पर आखिरी वक्‍त पर उनको ये बात पता चली कि उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। ऐसे में वो देश छोड़कर कहीं नहीं जा सकतीं। कोर्ट में याचिका दायर करने वाले रिया के वकील निखिल मानशिंदे ने कहा कि उन्‍हें रिया के खिलाफ एक एजेंसी द्वारा लुकआउट नोटिस की जानकारी नहीं थी इसलिए उन्होंने विदेश यात्रा के लिए आवेदन दाखिल किया था। आपको बताते चलें कोर्ट से जमानत पर रिहा होने वाली रिया चक्रवर्ती के ड्रग्‍स केस में आरोपी होने के कारण उन्हें साल 2020 से ही विदेश यात्रा नहीं करने दी गई है। उनको देश छोड़कर कही भी जाने से मना किया गया था। 

End of Article