मुकेश अंबानी के पोते की सामने आई पहली झलक, एक फ्रेम में दिखीं अंबानी परिवार की 3 पीढ़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 10:51 PM IST

Meet Mukesh Ambani And nita ambani Grandson Prithvi Akash Ambani: अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों को एक फ्रेम में देखा गया। इसमें मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और पृथ्वी आकाश अंबानी खूब जच रहे थे...

मुकेश अंबानी के पोते की सामने आई पहली झलक, एक फ्रेम में दिखीं अंबानी परिवार की 3 पीढ़ियां

Ambani Family three generations in one frame: लगभग 2 साल के बाद, हमें अंततः पूरे अंबानी परिवार को एक साथ देखने को मिला है। ये मौका राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी का रहा। यहां पहली बार राधिका को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। इस मौके पर हमें अंबानी परिवार के सबसे यंगेस्ट मेंबर की झलक देखने को मिली। अंबानी परिवार की ये खास तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जी हां, पैपराजी ने मुकेश अंबानी को उनके पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ स्पॉट किया। 

नन्हे पृथ्वी इस दौरान गहरे गुलाबी रंग के कुर्ते में बेहद प्यारे लग रहे थे। वहीं मुकेश अंबानी यहां मैरून-टोन्ड बंदगला सूट में सजे-धजे दिखे। दादा और पोते की ट्यूनिंग देखते ही बन रही थी। तस्वीर में मुकेश अंबानी और पृथ्वी आकाश अंबानी खूब जच रहे थे। वहीं एक तस्वीर में अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों को एक फ्रेम में देखा गया। इसमें मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और पृथ्वी आकाश अंबानी खूब जच रहे थे!

नीता और मुकेश अंबानी दिसंबर 2020 में दादा और दादी बन गए थे। श्लोका और आकाश अंबानी के घर लड़के का जन्म हुआ था। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी थी। बयान में बताया गया था- 'भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर लड़के ने जन्म लिया है। बच्चे की मां और लड़के दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।'

जैसा कि हम जानते हैं आकाश अंबानी, मुकेश एवं नीता अंबानी के बड़े बेटे हैं। वहीं श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता एवं मोना की बेटी हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। श्लोका और आकाश दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की सगाई जून 2018 में हुई थी। बाद में आकाश और श्लोका ने मार्च 2019 में शादी की। इस शादी में राजनीति, खेल और सिनेमा की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। खास बात यह रही थी कि शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हुए थे। 

End of Article