Neetu Kapoor TROLLED: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों डांस दीवाने जूनियर्स में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। शो में जज के तौर पर नीतू को देखना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल नीतू का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कार के ऊपर चढ़कर डांस करती दिख रही हैं। जी हां, हाल ही में नीतू कपूर का ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसके लिए उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर को टीवी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर कोरियोग्राफर मर्जी के साथ कार की छत पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नीतू कपूर स्वर्गीय शम्मी कपूर के ब्लॉकबस्टर गाने 'ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहान' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इसी डांस की वजह से नीतू कपूर को ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया है। वीडियो पर यूजर्स लगातार भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ट्रोलर को सबक सिखाने के लिए फैन्स सामने आए हैं और उन्होंने उनपर पलटवार किया है। यहां देखें वीडियो...।
नीतू कपूर हुूईं बुरी तरह से ट्रोल, डांस दीवाने जूनियर्स के सेट से वायरल हुआ वीडियो
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 20, 2022, 10:56 PM IST
