लीक हुआ रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की शूटिंग का वीडियो, पत्नी को छोड़ किसी और के साथ डांस करते नजर आए एक्टर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 05:30 PM IST

Ranbir Kapoor And Shraddha Kapoor Leaked Video: सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों सितारे स्पेन में अपनी आगामी फिल्म के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ranbir Kapoor And Shraddha Kapoor Leaked Shooting Video: शादी करने के बाद रणबीर कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ स्पेन में अपने आगामी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया कि यह दोनों लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए डांस सीखते हुए नजर आ रहे हैं। यह एक लीक्ड वीडियो है जिसमें रणबीर कपूर ट्रेनर के साथ डांस कर रहे हैं वहीं श्रद्धा कपिल छतरी के नीचे खड़े होकर ट्रेनिंग ले रही हैं। रणबीर कपूर ने जहां वाइट शर्ट और पैंट पहना है तो वहीं श्रद्धा कपूर पीले रंग के वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर बहुत प्यारी लग रही हैं। 

End of Article