Ranveer vs wild Promo Video: रणवीर सिंह हमेशा फुल एनर्जी में रहते हैं और अब वो ऐसे ही एक एनर्जेटिक शो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह घने जंगल, जानवरों के बीच कुछ खतरनाक सर्वाइवल स्टंट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के मन में दिलचस्पी जगा दी है कि क्या रणवीर सिंह बियर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं? जी हां, आपने सही पढ़ा ऐसा ही होने जा रहा है। वीडियो में इस शो का नाम रणवीर वर्सेज वाइल्ड दिखाया जा रहा है। वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि एक बटन दबाइये और मेरी जान बचाइये। यहां देखें वीडियो-

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- 'जंगल जंगल पता चला है कि चीजें अब काफी वाइल्ड होने वाली हैं। तो सेफ्टी गियर बांध लो, क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है।' शो में रणवीर और बियर ग्रिल्स एकसाथ नजर आएंगे। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टेलिकास्ट होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए साल 2021 में सर्बिया गए थे।

