आतंकी हमले के बीच डर की सच्ची तस्वीर दिखाएगी Mumbai Diaries 26/11, ट्रेलर देख सिहर उठेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2021, 01:52 PM IST

Mumbai Diaries 26/11 Trailer: अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 9 सितंबर से स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज में कोंकणा सेन, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार हैं।

Mumbai Diaries 26/11 Trailer get Released: जल्द ही अमेजॉन प्राइम वीडियो अपने ओटीटी प्लेटफार्म पर एक धमाकेदार वेब सीरीज लेकर आ रहा है। 'मुंबई डायरीज 26/11' नामक यह वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि देखने वाले हर एक व्यक्ति की रूह कांप उठेगी। यह वेब सीरीज 26 नवंबर 2008 के दिन मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिक्स और अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के इर्द-गिर्द घूमेगी जिन पर हमले से घायल हुए लोगों के साथ आतंकवादियों का इलाज करने का जिम्मा है। भागदौड़ और दहशत के बीच यह वेब सीरीज डर की सच्ची घटना को दिखाने आ रही है। यह वेब सीरीज 9 सितंबर से अमेजाॅन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी जिसमें कोंकणा सेन समेत मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

End of Article