आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर की अनसीन फोटो, बताई को-स्टार के रूप में बेस्ट क्वालिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 03:50 PM IST

Ranbir Kapoor best trait as co-star for Alia bhatt: आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आक्स में सेशन रखा था। इसी दौरान, प्रशंसकों में से एक ने अभिनेत्री से पूछा कि एक को-स्टार के रूप में रणबीर की सबसे अच्छी विशेषता क्या है?

Alia Bhatt share Ranbir Kapoors UNSEEN pic: अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ रणबीर कपूर की एक मनमोहक तस्वीर शेयर की। हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आक्स में सेशन रखा था। इसी दौरान, प्रशंसकों में से एक ने अभिनेत्री से पूछा कि एक को-स्टार के रूप में रणबीर की सबसे अच्छी विशेषता क्या है? इसके जवाब में आलिया ने अपने पति की एक प्यारी सी तस्वीर के साथ जवाब दिया 'रणबीर के साथ काम करना सबसे आसान है! वह बहुत समय के पाबंद हैं! वह एक अभिनेता के रूप में अपना फुल प्रतिशत देते हैं। वह कभी सेट नहीं छोड़ते और उनका अनुशासन बहुत ज्यादा है। इसके अलावा शॉट्स के बीच में मेरे लिए ये छोटे दिल बना देगा!'

End of Article