जब काजोल संग अफेयर पर शाहरुख खान ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था 'छोटी बहन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 02:26 PM IST

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम अपनी कई को- एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है। शाहरुख ने काजोल संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए उन्हें छोटी बहन तक कह दिया था।

जब काजोल संग अफेयर पर शाहरुख खान ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था 'छोटी बहन'

बॉलीवुड में जब सितारे साथ काम करते हैं तो अक्सर उनके लिंकअप की खबरें सामने आने लगती हैं। कई बार ये खबरें सच होती हैं तो कई बार महज अफवाह। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी अपनी कई को- स्टार्स संग जुड़ चुका है। शाहरुख का नाम एक्ट्रेस काजोल संग भी जुड़ चुका है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने एक बार मैगजीन पर चीजों को सनसनीखेज बनाने और को- एक्टर्स का उनके साथ लिंपअप करने की बात की। उन्होंने कहा कि वो को- एक्टर्स की उम्र और उनके साथ मेरा रिश्ता देखे बिना उनके साथ नाम जोड़ देते हैं।

काजोल संग लिंकअप की खबरों पर कही थी ये बात

शाहरुख ने काजोल, जूही चावला और दीपा साही संग लिंकअप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इन्हें निराधार बताया था। इसपर शाहरुख ने कहा था, 'काजोल और मैं? वो बच्ची है। तनूजा आंटी की बेटी, मेरी छोटी बहन। यहां तक कि गौरी भी उन्हें पसंद करती है।' रेडिट पोस्ट के मुताबिक शाहरुख ने आगे कहा था कि उनका अपनी को- एक्ट्रेसेस संग अफेयर नहीं है।

को- एक्ट्रेसेस के बारे में कही थी ये बात

शाहरुख खान ने कहा कि वो लड़कियों का खूबसूरत चेहरा देखकर फिदा नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि उन्हें आकर्षित करने के लिए महिला के कैरेक्टर, इंटेलिजेंस जैसी चीजें भी होनी चाहिए। गौरी के पास ये सब है, तो मैं दूसरी लड़कियों के पीछे क्यों जाऊं?'

'अफेयर के बारे में नहीं पता लगने दूंगा'

शाहरुख खान ने आगे कहा कि अगर उन्हें कभी अफेयर करना ही है तो वह इतने स्मार्ट हैं कि किसी को इसके बारे में पता नहीं चलने देंगे। अगर सच में मेरा किसी के साथ संबंध है, तो किसी को पता नहीं चलेगा, मैं बहुत स्मार्ट हूं, मैं इतना अच्छा एक्टर हूं कि दुनिया को नहीं पता लगने दूंगा कि क्या चल रहा है।' अपने अफेयर की खबरों के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, 'ये कहानियां सामने आने के बाद मैंने जूही के साथ फिल्में साइन करना बंद कर दिया। अगर ये अफवाहें आती रहीं तो मैं काजोल के साथ भी फिल्में बनाना बंद कर दूंगा। यह शर्म की बात होगी क्योंकि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं।

वर्कफ्रंट

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगे। इसके अलावा वो तापसी पन्नू के साथ फिल्म डंकी में भी दिखाई देंगे।

End of Article