रिलेशनशिप में है लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा, क्या रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं एक्टर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 01:03 AM IST

Vijay Deverakonda relationship : विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो एक लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में है। उन्होंने आगे कहा मैंने आज तक कभी किसी को आई लव यू नहीं बोला है। एक्टर ने इसके पीछे का कारण भी बताया।

Vijay Deverakonda relationship : विजय देवरकोंडा इन दिनों लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान एक्टर लगातार इंटरव्यू दे रहे है। एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को खुलासा करते हुए कहा कि वो एक लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने आज तक कभी किसी से आई लव यू नहीं कहा है। उन्होंने कहा मेरे पिता ने मुझसे कहा कि प्यार फालतू चीज है और दुनिया में सिर्फ पैसा मायना रखता है। ये बात मेरे दिमाग में ऐसे बैठ गई थी कि मुझे लगा कि अगर मेरी जिंदगी में कोई आएगा तो किसी मतलब से आएगा। एक्टर ने कहा उन्हें प्यार में भरोसा है, मुझे हार्ट ब्रेक से डर लगता है हालांकि अभी तक मेरा दिल नहीं टूटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रिलेशनशिप में हैं, हालांकि दोनों ने इन बातों को अफवाह बताया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Article