Panchayat 2: 'पंचायत-2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर से बढ़ीं पंचायत सचिव की मुश्किलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 05:36 PM IST

Panchayat 2 trailer Watch video: 20 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं....

Panchayat 2 trailer Release: 'पंचायत सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'पंचायत' का ट्रेलर काफी हलचल और मनोरंजन से भरा है। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कैसे पंचायत सचिव अभिषेक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, हालांकि अब गांव में प्रधानजी के तौर पर दोस्त मिल गए हैं और यही दोस्त अब धीरे-धीरे परिवार में तब्दील होते जा रहे हैं। एक बार फिर फुलेरा गांव के लोगों और उनकी गुस्ताखियों को देखने का टाइम आ चुका है। 20 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इसे दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है। 

ऐसी होगी पंचायत सीजन 2 की कहानी
पंचायत के पहले सीजन में इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। पहले दिन ही वह नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं। वह एमबीए करने के लिए CAT की परीक्षा की तैयारी करते हैं। हालांकि, पहले प्रयास में वह असफल रहते हैं। अब सीजन-2 में अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात प्रधान मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी से हो चुकी है। वह उन्हें पसंद करने लगे हैं। सीजन 2 में दर्शकों को अब अभिषेक और रिंकी की लव स्टरी दिखाई जा सकती है। साथ ही इस बार देखना होगा कि अभिषेक त्रिपाठी एमबीए की परीक्षा में पास होते हैं या नहीं। 

End of Article