परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को बताया वॉरियर, बोलीं- हर वक्त बेटी मालती के लिए अस्पताल में खड़ी रहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 04:40 PM IST

Parineeti Chopra called Priyanka Chopra was a soldier: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल बेटी के पेरेंट्स बने थे। अब मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ पहली फोटो शेयर की है...

परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को बताया वॉरियर, बोलीं- हर वक्त बेटी मालती के लिए अस्पताल में खड़ी रहीं

Parineeti Chopra Comment for Priyanka Chopra: परिणीति चोपड़ा इन दिनों बेहद खुश हैं क्योंकि उनकी भतीजी मालती मैरी घर वापस आ गई हैं। अस्पताल में 100 से अधिक दिन बिताने के बाद अब आखिरकार परिणीति चोपड़ा की भतीजी यानि प्रियंका की बेटी को घर लाया गया है। इस खबर पर खुश होते हुए अभिनेत्री परि ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी के साथ वाली पहली तस्वीर पर खास कमेंट भी किया है। 

प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए, परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि कैसे प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के लिए जन्म के बाद से अस्पताल में एक वॉरियर की तरह खड़ी रहीं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'आप दोनों को इस तरह देखना पिछले तीन महीने काफी कठिन और प्रेरक रहा है। मिमी दीदी- मैंने अस्पताल में एक सिपाही को देखा। आपने और नन्ही बीडी ने हमें पहले ही बहुत कुछ सिखा दिया है और वह जानती भी नहीं है! चलो अब उसे बिगाड़ने का समय है।'

जैसा कि हम जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल बेटी के पेरेंट्स बने थे। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब मदर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ पहली फोटो शेयर की है। 

पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी माल्ती मेरी जोनस चोपड़ा को अपनी गोद में लिए हुए हैं और साथ में पति निक जोनस भी दिख रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस मदर्स डे हम आपको अपने पिछले कुछ महीनों के बेहतरीन एक्सपीरियंस बताना चाहते हैं, जो हम जानते हैं कि हर किसी ने अनुभव किए होंगे। 100 दिन से भी ज्यादा एनआईसीयू में रहने के बाद अब अपनी नन्हीं परी को घर लेकर आए। हर परिवार का सफर अपने आप में अनोखा होता है। इसमें एक स्तर का विश्वास चाहिए होता है। हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे, जिसे अब पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि ये कितने अनमोल पल थे। हम लोग बेहद खुश थे कि हमारी छोटी बेटी अब घर आ गई है। मैं लॉस एंजेलिस के अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारी मदद की। हमारी लाइफ का नया अध्याय अब शुरू होता है। हमारी बेटी बेहतरीन है। मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

End of Article