Janhvi Kapoor TROLLED: जान्हवी कपूर बेहतरीन फैशनसेंस के साथ अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना जानती हैं। जान्हवी जब भी शहर में कदम रखती हैं, चाहे ब्रंच हो या प्रमोशनल इवेंट या रेड कार्पेट वॉक, वह हमेशा अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरती हैं। जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म गुड लक जेरी से बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब हाल ही में उनको एक अवॉर्ड फंक्शन में स्टाइल आइकॉन के तौर पर देखा गया। इस दौरान जान्हवी कपूर का गॉर्जियस लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस ने एक ब्लैक कलर की थाई-हाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें कमर पर एक प्लंजिंग नेकलाइन और कट-आउट डिटेलिंग थी। जान्हवी ने अपने लुक को डायमंड और एमराल्ड स्टडेड नेकपीस, ईयर स्टड्स, ब्रेसलेट्स और कुछ रिंग्स से एक्सेसराइज किया था। हालांकि इस लुक के लिए जहां लोग जान्हवी कपूर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का एक अन्य समूह उनके लुक की तुलना उर्फी जावेद और पूनम पांडे से भी कर रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'कई सर्जरी के बाद ये ऐसी दिखती है।' अन्य ने लिखा, 'गरीबों की #poonampandey...।' एक अन्य ने लिखा- 'अगर ये उर्फी जावेद पहनती तो...।'
जान्हवी कपूर हो रहीं बुरी तरह ट्रोल, बोल्ड ड्रेस के लिए उर्फी जावेद से हो रही तुलना
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 18, 2022, 09:10 PM IST
