जब फैन के साथ बदसलूकी करने पर भड़के ये सितारे, सलमान खान- सारा अली खान ने बॉडीगार्ड को लगा दी फटकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 07:58 PM IST

फिल्मी सितारों के फैन अक्सर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्सुक रहते हैं और ऐसे में कई बार बॉडीगार्ड्स उनके साथ बदसलूकी कर देते हैं। लेकिन कई सेलेब्स के वीडियो सामने आ चुके हैं जिन्होंने फैन के लिए बॉडीगार्ड खो फटकार लगाई।

जब फैन के साथ बदसलूकी करने पर भड़के ये सितारे, सलमान खान- सारा अली खान ने बॉडीगार्ड को लगा दी फटकार

फिल्म स्टार्स के लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं जो मौका मिलते ही उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका नहीं छोड़ते। लेकिन कई बार फैंस की इन सितारों के बॉडीगार्ड्स से झड़प तक हो जाती है। कुछ समय पहले केजीएफ एक्टर यश का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो फैन से बदसलूकी करने के चलते अपने बॉडीगार्ड को डांटते नजर आ रहे थे। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का भी ऐसा वीडियो सामने आ चुका है। सलमान के बॉडीगार्ड ने उनके फैन को धक्का दे दिया जिससे वो सड़क पर गिर गया। कथित तौर पर सलमान ने अपने बॉडीगार्ड को सबसे सामने थप्पड़ तक मार दिया। देखें ये वीडियो और देखें किन सितारों ने फैंस के लिए की अपने बॉडीगार्ड को लगाई फटकार। 

End of Article