मुंबई. सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। कभी वह मंदिर में दर्शन करते हुए फोटो शेयर करती हैं। कभी वह समुद्र किनारे या पूल पर बिकिनी में भी फोटोज शेयर करती हैं। अब इस पर सारा अली खान ने कहा है, ' मैं अभी भी वही लड़की हूं जो मंदिर में भी जाती हैं और बीच पर बिकिनी भी पहनती हैं। मैं अपने व्यक्तित्व के कई पहलुओं को जान रही हूं। मुझे शूटिंग के दौरान 45 दिन तक अपनी मम्मी से दूर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।' सारा ने इंटरव्यू में कहा कि वह आपको सरप्राइज देती रहेंगी क्योंकि वह खुद को सरप्राइज देती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अब विक्की कौशल के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह कॉफी विद करण सीजन सात में अपनी दोस्त जान्हवी कपूर के साथ हिस्सा लेंगी।
'मैं वही लड़की हूं, जो मंदिर भी जाती हैं, बिकिनी भी पहनती हैं', जानिए ऐसा क्यों बोलीं Sara Ali Khan
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 13, 2022, 11:40 PM IST
