Bunty Aur Babli 2 में क्‍यों नहीं मिली अभ‍िषेक बच्‍चन को जगह, क्‍या आद‍ित्‍य चोपड़ा से अनबन है इसकी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2021, 06:11 PM IST

बंटी और बबली में रानी मुखर्जी के साथ अभ‍िषेक बच्‍चन की केमिस्‍ट्री को बहुत पसंद क‍िया था। तो फ‍िर फ‍िल्‍म के सीक्‍वल में बच्‍चन जून‍ियर क्‍यों नहीं हैं - जानें इसकी वजह।

यशराज बैनर की बंटी और बबली फ‍िल्‍म को दर्शकों ने बहुत पसंद क‍िया था। कहानी, डायरेक्‍शन और गानों के अलावा रानी मुखर्जी के साथ अभ‍िषेक बच्‍चन की केमिस्‍ट्री भी ह‍िट रही थी। अब जब फ‍िल्‍म का सीक्‍वल आ रहा है तो बच्‍चन जून‍ियर क्‍यों इसका ह‍िस्‍सा नहीं हैं। ओर‍िज‍िनल कास्‍ट में रानी मुखर्जी तो हैं लेक‍िन उनके अपोज‍िट सैफ अली खान को रखा गया है। वहीं स‍िद्धांत चतुर्वेदी के साथ नई एक्‍ट्रेस शर्वरी को लॉन्‍च क‍िया जा रहा है। बंटी और बबली 2 में अभ‍िषेक बच्‍चन की गैर मौजूदगी की वजह उनका आद‍ित्‍य चोपड़ा से झगड़ा बताया जा रहा है। वहीं अभ‍िषेक बच्‍चन और रानी का ब्रेकअप भी इसकी वजह ग‍िना जा रहा है। 

End of Article