Farah Khan ने टाल द‍िया Satte Pe Satta के रीमेक का प्‍लान, जानें क्‍यों उठाया ये कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2020, 03:19 PM IST

फराह खान के सत्‍ते पे सत्‍ता बनाने की खासी चर्चा थी। खबर आई थी क‍ि इसके ल‍िए ऋत‍िक रोशन को फाइनल कर ल‍िया गया है। लेक‍िन अब प्रोजेक्‍ट के बंद होने की बात सामने आ रही है।

फराह खान की अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर हाल ही में तरह तरह की खबरें आ रही थी। फिल्म में मेन लीड ना मिलने कारण फराह अली खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं और इस फिल्म के रीमेक का प्‍लान तैयार नहीं हो पा रहा था। अमिताभ बच्‍चन के रोल के ल‍िए फराह खान ने ऋतिक रोशन को चुना था। लेकिन कहा जा रहा है क‍ि ऋतिक ने अमिताभ का रोल निभाने से इंकार कर दिया है। फराह ने अपनी फिल्म के ल‍िए अक्षय कुमार को भी अप्रोच क‍िया था ज‍िनके साथ वह तीसमार खां बना चुकी हैं। वहीं शाहरुख खान से भी उन्‍होंने फ‍िल्‍म को लेकर बात की थी। लेक‍िन क‍िसी ओर से भी फ‍िलहाल हां नहीं म‍िलने पर उन्‍होंने ये प्रोजेक्‍ट ही ड्रॉप कर द‍िया। 

End of Article