Bala Trailer : उड़ गए आयुष्‍मान खुराना के स‍िर के बाल, कॉमेडी की डोज के साथ रखी गंभीर बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2019, 12:11 PM IST

Ayushmann Khurrana Starrer Bala Trailer out watch video: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म बाला का ट्रेलर सामने आ गया है। उनकी हर फ‍िल्‍म की तरह यह फ‍िल्‍म भी हंसाकर लोटपोट कर देगी।

Ayushmann Khurrana Starrer Bala Trailer out watch video: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल सिनेमाघरों में लोगों को गुदगुदा रही है और इधर उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म बाला का ट्रेलर सामने आ गया है। आयुष्मान खुराना बैक टू बैक अपनी फिल्मों से धमाल मचा रहे हैं। हर फ‍िल्‍म की तरह उनकी यह फ‍िल्‍म भी हंसाकर लोटपोट करने को तैयार है। इस फ‍िल्‍म में आयुष्‍मान खुराना हब बार की तरह नए किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक गंजे व्‍यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।

2 मिनट 47 सेकंड का यह ट्रेलर बवाल है बवाल। फ‍िल्‍म में ऐसे पंच हैं जो आपको खूब हंसाएंगे। ऐसे शब्‍द भी हैं जिन्‍हें सार्वजनिक मंच पर लेना बदतमीजी माना जाता है। ट्रेलर की शुरुआत में भूमि पेडनेकर सेल्‍स मैन बने आयुष्‍मान की टोपी उछाल देती हैं और पूरी क्‍लास के सामने उनकी खिल्‍ली उड़ जाती है। 36 साल के आयुष्‍मान खुराना बाल झड़ने से परेशान हैं और इसकी वजह से उनकी शादी नहीं हो पाती है। 

ट्रेलर देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह फ‍िल्‍म आयुष्‍मान खुराना के करियर में मील का पत्‍थर साबित होने जा रही है। फ‍िल्‍म में हंसी मजाक और कॉमेडी के साथ आज के जमाने की एक गंभीर समस्‍या को बखूब सामने लाया गया है। ट्रेलर ने फ‍िल्‍म को लेकर बेसब्र कर दिया है।

फिल्म अंधाधुन में दमदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके आयुष्मान खुराना इन दिनों करियर के शानदार समय से गुजर रहे हैं। ट्रेलर से साफ है कि एक्टर एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा फिल्म में भूमि पेडनेकर के अलावा यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

End of Article