अपने कुक के साथ एक ही कमरे में रहते थे आयुष्मान खुराना, याद आए स्ट्रगल के पुराने दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 08:15 PM IST

Ayushmann Khurrana used to Stay with his cook: आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है, जब वह पहली बार मुंबई आए थे। इस दौरान वो अपने रसोइए को भी साथ ले आए थे...

Ayushmann Khurrana used to Stay with cook: आयुष्मान खुराना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए आयुष्मान को भी काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इन दिनों आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है, जब वह पहली बार मुंबई आए थे। अभिनेता ने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो वह अपने रसोइए को भी अपने साथ ले आए थे, क्योंकि वह खाने के बिना नहीं रह सकते थे। उस समय उनके पास रहने के लिए एक कमरा था और दोनों उसी में साथ में रहते थे। जी हां, आयुष्मान खुराना ने कहा, 'जब मैं मुंबई आया तो रसोइया को साथ लाया था, हमारे पास एक कमरा था, जिसे हम शेयर करते थे। क्योंकि मैं खाना नहीं बना सकता था और उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए मैंने कहा कि तुम मेरे कमरे में रहो क्योंकि मुझे एक खाना बनाने वाला चाहिए और इसलिए हम साथ रहते थे।' बता दें, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' 27 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आयुष्मान आगामी फिल्म 'डॉक्टर जी' में भी काम कर रहे हैं।

End of Article