आयुष्मान खुराना की ऐसे हुई थी शाहरुख खान से पहली मुलाकात, 'मैंने 6-7 घंटे इंतजार किया...'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 12:28 PM IST

Ayushmann Khurrana meeting with Shah Rukh Khan: आयुष्मान खुराना ने हाल ही में शाहरुख खान के लिए अपनी फैन फीलिंग जाहिर की हैं। अभिनेता ने कहा कि सुपरस्टार शाहरुख का उनके जीवन पर बहुत प्रभाव रहा है...

Ayushmann Khurrana first meeting with Shah Rukh Khan: आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक इस शुक्रवार यानी 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। फिलहाल आयुष्मान अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना ने हाल ही में शाहरुख खान के लिए अपनी फैन फीलिंग जाहिर की हैं। अभिनेता ने कहा कि सुपरस्टार शाहरुख का उनके जीवन पर बहुत प्रभाव रहा है। आयुष्मान खुराना ने बताया, 'मुझे हमारी पहली मुलाकात याद है। मैं रेडियो कर रहा था और मुझे उसका इंटरव्यू लेना था। मैं उनका साक्षात्कार नहीं ले सका क्योंकि वह एक ऐड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैंने 6-7 घंटे इंतजार किया और फिर वो व्यस्त थे। मुझे मेरा शो करना था, स्टूडियो वापस जाना था। इसलिए मैंने उनको सेट पर बैठे देखा और शूटिंग करते देखा।'

End of Article