बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर गूंजेगी शादी की शहनाई, क्या इसी साल होगी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 04:52 PM IST

Malaika Arora And Arjun Kapoor Wedding: बॉलीवुड के जाने-माने कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। अब यह कहा जा रहा है कि यह कपल इस वर्ष शादी कर सकता है। 

Malaika Arora And Arjun Kapoor Wedding News: यह बात किसी से छुपी नहीं है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। तकरीबन 3 साल पहले इस बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया था। कई बार इन्हें अपने रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इसका असर उनके रिश्ते पर कभी नहीं पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों इस साल के अंत में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक करीबी सूत्र ने यह कहा कि 'अर्जुन और मलाइका एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। और यह दोनों अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।' फिलहाल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर में से किसी ने भी इस विषय पर अपनी बात नहीं रखी है। हालांकि एक इंटरव्यू में मलाइका ने यह कहा था कि वह अर्जुन कपूर के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। 

End of Article