मलाइका अरोड़ा का बदला रूप, नई तस्वीर में कुर्ता पहने गले में रुद्राक्ष माला पहने आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 01:58 PM IST

Malaika Arora New Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर नई फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी मां और छोटी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का बदला रूप, नई तस्वीर में कुर्ता पहने गले में रुद्राक्ष माला पहने आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सबसे चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो अक्सर खुद से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके चलते एक बार फिर वो खबरों में हैं। मलाइका ने जो फोटो शेयर की उसमें उनके साथ कोई बेहद खास शख्स है।

मलाइका ने शेयर की खास फोटो

दरअसल मलाइका ने जो फोटो शेयर की उसमें उनके साथ उनकी मां जॉयस अरोड़ा और छोटी बहन अमृता अरोड़ा नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने इसे 'खुशी' बताया। मलाइका ने जो फोटो शेयर की उसमें वो काफी अलग अंदाज में दिख रही हैं। इस तस्वीर में तीनों व्हाइट कलर का प्लेन कुर्ता पजामा और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। मलाइका ने बाल खोले हुए हैं जबकि अमृता ने पोनीटेल बनाई हुई और सनग्लासेस पहने हैं। वहीं दोनों के बीच में खड़ी उनकी मां ने ब्लैक कलर का शॉल भी कैरी किया हुआ है। इस फोटो में तीनों हंसते हुए नजर आ रही हैं। मलाइका की ये तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

लिखी ये खास बात

इस खास तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'आनंद = खुशी। मुझे नहीं पता कि और क्या कहना है। एक ऐसी जगह जो मुझे खुश करती है, उन लोगों के साथ जो मुझे खुश करते हैं, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकती। यह दुर्लभ है कि कोई एक समय में इतनी स्पष्ट रूप से एक तस्वीर कैप्चर करता है जिसे देखकर आपको लगेगा कि, 'मैं यकीन नहीं कर सकती हैं कि मैं इतने सारे प्यार से घिरी हुई हूं। मां घर है। हम घर हैं।'

अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट

मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं और एक 19 साल के बेटे की मां हैं। दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि खुद मलाइका- अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

End of Article