एबुलेंस ड्राइवर का खुलासा- पीली पड़ी हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की डेडबॉडी, पैरों पर थे निशान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 03:11 PM IST

सुशांत स‍िंंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में नया खुलासा हुआ है। सुशांत की डेडबॉडी को देखने वाले एंबुलेंस ड्राइवर का कहना है कि उनका शरीर पीला पड़ चुका था जबकि पैरों पर चोट के न‍िशान भी थे।

Sushant Singh Rajput death Probe: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में नया खुलासा हुआ है। सुशांत की डेडबॉडी को देखने वाले  एंबुलेंस ड्राइवर का कहना है कि उनका शरीर पीला पड़ चुका था जबकि पैरों पर चोट के न‍िशान भी थे। टाइम्‍स नाऊ ने एंबुलेंस के ड्राइवर से बात की तो उसने बताया कि सुशांत के पैर मुड़ हुए थे। यह जानकारी कुछ इशारा करती है, जबकि अब तो जो सामने आया है वो कुछ और बताता है। हालांकि अब इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में हैं और सीबीआई के अधिकारी नए सिरे से इस मामले की जांच में जुटे हैं।

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने सुशांत स‍िंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सीबीआई सुशांत के परिवार के लोगों के बयान दर्ज करेगी। टाइम्‍स नाऊ के सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के बयान दर्ज कर करेगी। उनके बयान आज यानि 10 अगस्‍त को ही दर्ज कर लिए जाएंगे।

ईडी ने भी कसा रिया और करीबियों पर शिकंजा

सुशांत के पिता द्वारा रकम हड़पने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कस लिया है। बीते शुक्रवार रिया से आठ घंटे पूछताछ हुई थी और फ‍िर उनके भाई से कई घंटे ईडी ने पूछताछ की। आज फ‍िर रिया को पूछताछ के ल‍िए बुलाया गया है। ईडी ने उनकी कमाई और प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड मांगा है। वहीं सुशांत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को भी ईडी ऑफ‍िस बुलाया गया है।

नौकर ने भी किए थे अहम खुलासे 

अब सुशांत के नौकर नीरज ने हाल ही में कई खुलासे क‍िए हैं। यह खुलासे उनकी गर्लफ्रेंड र‍िया चक्रवर्ती पर भी सवाल उठाते हैं। आइये जानते नीरज की जुबानी- आखिर 14 जून को क्या हुआ था! नीरज ने बताया कि 13 जून की रात सुशांत सामान्‍य थे और उन्‍हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि सुशांत आत्‍महत्‍या कर लेंगे। उन्‍होंने बताया कि आखिरी बार सुशांत ने उनसे पानी मां था और हालचाल पूछा था। रिया के साथ यूरोप से लौटने के बाद वह अपसेट थे। हमें जानकारी थी कि वह डिप्रेशन की कुछ दवाई ले रहे हैं। वापस आने के बाद वह गुमसुम रहने लगे थे और बहुत ज्‍यादा सोने लगे थे।
 

End of Article