31 साल छोटी अनन्या पांडे संग रोमांस करेंगे अक्षय कुमार, करण जौहर की नई फिल्म में दिखेगी ये जोड़ी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 06:32 PM IST

Akshay Kumar and Ananya Panday paired for New Film?: अब खबर आ रही है कि अभिनेता अक्षय कुमार फिर से एक ऐसी अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे, जिसके बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है...

Akshay Kumar and Ananya Panday new paired?: अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल है। शुरुआती तीन दिनों में 39.40 करोड़ रुपए कमाने के बाद चौथे दिन इस फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह गिर गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सोमवार को लगभग 5 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम है। अब खबर आ रही है कि अभिनेता अक्षय कुमार(54) फिर से एक ऐसी अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे, जिसके बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है। चौंकाने वाली बात ये है कि वो अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे(23) हैं। जी हां, सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार और अनन्या पांडे एकसाथ नई फिल्म में आने वाले हैं। करण जौहर की अगली फिल्म  सी शंकरन नायर की अनकही कहानी में ये फ्रेश जोड़ी नजर आ सकती है। यह कंफर्म है कि इसमें अक्षय मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि अनन्या ने अभी तक इस फिल्म को साइन नहीं किया है 

End of Article