urfi javed officially changed Her name: उर्फी जावेद अक्सर अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आईं उर्फी अक्सर खुद कपड़े डिजाइन करके पहनती हैं और उनमें क्रिएटिविटी लाने की कोशश करती हैं। उर्फी की ड्रेसेस में बोल्डनेस का तड़का होता है जिससे वो चर्चा में आ जाती हैं। अब एक बार फिर वो खबरों में हैं। इसकी वजह उनका नाम है। जैसा कि हम जानते हैं। बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने के लिए सेलेब्स तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। कभी अपना नाम बदल लेते हैं, तो कभी नाम की स्पेलिंग में फेरबदल कर देते हैं। अब सोशल मीडिया सेनसेशन उर्फी जावेद ने भी आधिकारिक तौर पर अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर दिया है।
जी हां, बिग बॉस ओटीटी स्टार उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। अब अभिनेत्री का नाम Urfi नहीं बल्कि Uorfi हैं। बता दें कि इससे पहले भी उर्फी ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। पहले अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम Urrfii लिखती थीं, वहीं अब उन्होंने इसकी स्पेलिंग में बदलाव कर इस Uorfi कर लिया है।
उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद इस बात की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने लिखा, 'हेलो दोस्तों, मैंने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदल लिया है। मेरा नाम का उच्चारण पहले जैसा ही होगा बस स्पेलिंग में बदलाव किए हैं। मैं बस सबसे गुजारिश करती हूं कि आगे से मेरे नाम की स्पेलिंग सही से लिखें, ताकी मुझे भी याद रहे। मैं भी अक्सर भूल जाती हूं। लव यू! थैंक्यू।'


आपको बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपने अजब-गजब फैशन से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

