बॉलीवुड

Govinda Naam Mera Twitter Review: रणबीर कपूर पड़े विक्की कौशल पर भारी, फिल्म देखने से पहले जान लें रिव्यू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 16, 2022, 12:59 PM IST

Govinda Naam Mera Twitter Review: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की फिल्म गोविंदा नाम मेरा रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कैमियो रोल ने जीता दर्शकों का दिल। आइए बिना देर किए जानते हैं कैसी है फिल्म?

Image

govinda naam mera (credit pic: social media)

Govinda Naam Mera Twitter Review: कियार आडवाणी (Kiara Advani), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी गोविंदा नाम के साधारण लड़के की है जो जूनियर बैकगांउड डांसर होता है। उस ऊपर बहुत सारा कर्ज है और उसकी बीवी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब मर्डर हो जाता है। ये एक कॉमेडी सस्पेंस ड्रामा फिल्म है। आप इस फिल्म को डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकते हैं।

गोविंदा नाम मेरा को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पहली बार कियारा, भूमि और विक्की कौशल साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म में कियारा और विक्की की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। विक्की की इस फिल्म में रणबीर कपूर ने 2 मिनट का कैमियो रोल किया है। रणबीर कपूर की एक्टिंग पड़ी विक्की कौशल पर भारी। सोशल मीडिया पर यूजर्स रणबीर की एक्टिंग की तारीफ को पुल बांध रहे हैं। अगर आप भी गोविंदा नाम मेरा देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें रिव्यू।

देखें जनता का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, गोविंदा नाम मेरा एक पार्टी फन लव फिल्म है। विक्की कौशल ने शानदार काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है और दूसरा हाफ ट्विस्ट और टर्न्स से भरी हुई है। तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर कपूर ने लूट ली लाइमलाइट। फैंस ट्विटर पर रणबीर और विक्की का वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विक्की कौशल के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर अब मेघना गुलजार की फिल्म सैम बाहदुर में नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वहीं, कियारा और भूमि भी अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article