बॉलीवुड

Chhava की शूटिंग के दौरान Vicky Kaushal को लगी चोट, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 8, 2024, 01:49 PM IST

Vicky Kaushal Injured Chhava Set: विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म छावा को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए है। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Image

Vicky Kaushal (credit pic: Instagram)

Vicky Kaushal Injured Chhava Set: बॉलीवुड स्टार्स स्टंट करते हुए अक्सर सेट पर चोटिल हो जाते हैं। इस लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है। विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंगह फिल्मा छावा की शूटिंग में बिजी हैं। छावा में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। छावा को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले विक्की लक्ष्मण ने साथ में जरा हटके जरा बचके में काम किया था। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, विक्की इंटेस एक्शन सीन शूट कर रहे थे। इस दौरान एक्टर सेट पर चोटिल हो गए। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में विक्की अपने घर के बाहर स्पॉट हुए हैं। एक्टर के कंधे में चोट लगी हुई है। एक्टर कुछ दिन रेस्ट करने के बाद फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। एक्टर के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

छावा के सेट पर चोटिल हुए विक्की

छावा में विक्की छत्रपति शंभाजी महराज की भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका फिल्म में येसूबाई भोसले का प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने टीम के साथ फोटो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। छावा में विक्की और रश्मिका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा विक्की संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में नजर आएंगे। फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article