बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है Ajay Devgn की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' अब 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

'दृश्यम 3' कर रही है शानदार कमाई (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3 The Conclusion) की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाने से पीछे नहीं हट रही है। ओपनिंग वीकेंड में भी इस मूवी ने शानदार कमाई की है। वीकडेज में भी 'दृश्यम 3' रुकने का नाम नहीं ले रही है। सिनेमाघरों में यह मूवी अब तक सफल 6 दिन पूरे कर चुके हैं। अब यह धीरे-धीरे 300 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं अजय देवगन स्टारर ने छठे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Part 1: दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर-साई की फिल्म, फैन्स को लगेगा बड़ा झटका)

300 करोड़ी बनने के लिए तैयार है 'दृश्यम 3'

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर ने पहले बुधवार यानी छठे दिन को करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस मूवी का भारत में नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शनिवार को 52 करोड़ और रविवार को 60.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद भी इसकी कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह मूवी दूसरे वीकेंड में एंट्री लेते-लेते 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड ने दी बधाई, कमल हासन-कंगना रनौत ने कही ये बात)

यहां देखिए 6 दिनों तक कलेक्शन...

शुक्रवार: 62 करोड़ रुपये

शनिवार: 52 करोड़ रुपये

रविवार: 60.50 करोड़ रुपये

सोमवार: 21 करोड़ रुपये

मंगलवार: 20 करोड़ रुपये

बुधवार: 15 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन: 230.50 करोड़ रुपये

'दृश्यम 2' के लाइफटाइम कलेक्शन के करीब पहुंची फिल्म

'दृश्यम 3' अब अपनी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'दृश्यम 2' के लाइफटाइम कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। 'दृश्यम 2' ने भारत में लगभग 240 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस मूवी में जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article