बॉलीवुड

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे Anant Nag, पीएम Modi ने एक्टर को दी बधाई

Dadasaheb Phalke Award: दिग्गज एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...

Image

अनंत नाग होंगे सम्मानित (pic credit-IMDb/chatgpt)

Anant Nag To Receive Dadasaheb Phalke Award : भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनंत नाग (Anant Nag) को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किए जाने की खबर सामने आई है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार समारोह 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेंगी। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sunil Lodhi ने जताई थी जुबिन नौटियाल संग भजन गाने की इच्छा, 15 दिन में हुआ सपना सच)

अनंत नाग होंगे सम्मानित

दिग्गज एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB India) ने घोषणा करते हुए बताया कि दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार ने अनंत नाग को यह सम्मान देने का फैसला किया है। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और कई दशकों के शानदार फिल्मी सफर के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। उनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। बता दें कि अनंत नाग का फिल्मी सफर कई दशकों लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। अपनी शानदार एक्टिंग और अलग अंदाज के कारण उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अनंत नाग को मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्मों से भी बड़ी पहचान मिली। उन्होंने बेनेगल की चर्चित फिल्मों ‘अंकुर’ और ‘भूमिका’ में अभिनय किया। इसके बाद अनंत नाग ने कई तरह की फिल्मों में काम किया और अलग-अलग किरदारों के जरिए अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। उनका करियर भारतीय सिनेमा के कई दशकों के बदलाव का गवाह रहा है।

क्या है दादासाहेब फाल्के पुरस्कार?

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी। सबसे पहला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार एक्ट्रेस देविका रानी को दिया गया था। पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2021 के लिए यह सम्मान दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दिया गया था। 2022 के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को और 2023 के लिए अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि कई दशकों से अनंत नाग ने अपने शानदार एक्टिंग, अलग-अलग किरदारों में बेहतरीन प्रदर्शन और अपनी प्रतिभा से भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जिस भी भूमिका को निभाया, उसमें गहराई और सच्चाई भर दी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article