बॉलीवुड

शरवरी वाघ-सनी कौशल का हुआ ब्रेकअप? हसीना को क्यूट एक्टर से हुआ प्यार

Vedang and Sharvari dating: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार एक्ट्रेस शरवरी वाघ को उनका नया प्यार मिल गया है। शरवरी वाघ कभी सनी कौशल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं लेकिन अब उनके नैन विदांग रैना के साथ लड़ चुके हैं। शरवरी-वेदांग की मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।

Image

Sharvari Vedang

Vedang and Sharvari dating: फिल्मों में काम करने के दौरान अक्सर को-स्टार्स को प्यार हो जाता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसी जोड़ियां मिली हैं, जिनकी मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई और फिर प्यार हुआ... जिसके बाद उनकी शादी हो गई। अजय देवगन-काजोल, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना और करीना-सैफ कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि रील लाइफ कई बार रियल लाइफ कपल बना देती है। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है क्योंकि खबरों की मानें तो अदाकारा शरवरी वाघ को क्यूट एक्टर वेदांग रैना से प्यार हो गया है। इन दोनों ने कुछ वक्त पहले ही इम्तियाज अली की फिल्म मैं वारस आऊंगा पर काम शुरू किया था, जिसके दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। (इसे भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने हॉरर फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, 'किंग' के बाद शुरू करेंगे काम)

वेदांग रैना को हुआ शरवरी वाघ से प्यार

फिल्मफेयर ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में बताया है कि वेदांग रैना और शरवरी वाघ की मुलाकात मैं वापस आऊंगा के दौरान हुई और नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों को एक-दूसरे की कम्पनी भी काफी पसंद आने लगी है। इंडस्ट्री इनसाइडर के अनुसार, "वेदांग रैना और शरवरी वाघ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अपनी नई फिल्म के दौरान करीब आए थे और फिर इन्हें प्यार होने लगा। इन दिनों दोनों को एक-दूसरे की कम्पनी काफी पसंद आ रही है।" (इसे भी पढ़ें: शाहिद कपूर की Cocktail 2 को मिली रिलीज डेट, धुरंधर 2 से भी मिला सपोर्ट)

दोनों ही एक्टर्स का हुआ है ब्रेकअप

वेदांग रैना और शरवरी वाघ दोनों का ही कुछ वक्त पहले ब्रेकअप हुआ है। वेदांग रैना कुछ समय पहले तक खुशी कपूर को डेट कर रहे थे, जो बोनी कपूर की बेटी हैं और शरवरी वाघ का नाम सनी कौशल के साथ जुड़ रहा था जो विक्की कौशल के भाई हैं। इन दोनों ही कपल्स का ब्रेकअप हो गया है, जिसके बाद वेदांग रैना और शरवरी वाघ करीब आ गए हैं। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि वेदांग-शरवरी कब तक अपने रिलेशनशिप पर पक्की मुहर लगाते हैं? वैसे ये दोनों साथ में कैसे लगेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article