बॉलीवुड

शाहिद कपूर की Cocktail 2 को मिली रिलीज डेट, धुरंधर 2 से भी मिला सपोर्ट

Cocktail 2 releasing on 19th June: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स इसे रिलीज करने के लिए कमर कस रहे हैं। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए बताया है कि कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून के दिन रिलीज होगी।

Image

Image Source: Shahid Kapoor

Cocktail 2 releasing on 19th June: शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून के दिन रिलीज होगी। कॉकटेल 2 के मेकर्स ने फिल्म से शाहिद, कृति और रश्मिका के फर्स्ट लुक भी रिलीज किए हैं, जिनमें ये सभी काफी फ्रेश नजर आ रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने हॉरर फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, 'किंग' के बाद शुरू करेंगे काम)

Dhurandhar 2 के साथ जुड़ा होगा टीजर

मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म कॉकटेल 2 का टीजर मेकर्स रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर 2 के साथ रिलीज करेंगे। धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है। उसे देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है क्योंकि इससे कॉकटेल 2 को बहुत अच्छी रीच मिलेगा और दर्शकों को समझ में भी आएगा कि कॉकटेल 2 किस बारे में है। ऐसा पहले भी देखा गया है कि जब भी कोई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होती है, दूसरी फिल्मों के मेकर्स उसके साथ अपना टीजर रिलीज कर देते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'भूल भुलैया' का सीक्वल है अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ? डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उठाया सच से पर्दा)

लम्बे समय के बाद शाहिद कपूर दिखेंगे रोमांटिक अवतार में

शाहिद कपूर अपने करियर में हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। अगर उनकी पिछली 10 मूवीज उठाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि शाहिद कपूर ने हर मूवी में कुछ ना कुछ अलग जरूर किया है। दर्शक उनकी चॉकलेटी इमेज एन्जॉय करते हैं लेकिन उनकी रोमांटिक मूवीज काफी समय से नहीं आई हैं। शाहिद कपूर कॉकटेल 2 के साथ दर्शकों को शॉक करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना भी होगी, जिनकी आज के दौर में अच्छी फॉलोइंग है। माना जा रहा है कि इन तीनों की तिकड़ी मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी और दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article