बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन ने हॉरर फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, 'किंग' के बाद शुरू करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 13, 2026, 04:18 PM IST

Abhishek Bachchan New Movie: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) फिल्म किंग (King) के बाद एक और फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। इस बार अभिषेक बच्चन नए रोल में नजर आएंगे।

Image

Image Source: IMDb

Abhishek Bachchan New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म किंग की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया था। अब इन सब के बीच अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिषेक बच्चन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते अभिषेक बच्चन का नाम किस फिल्म से जुड़ रहा है।

नई फिल्म में धमाल मचाएंगे अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, इसकी वजह एक्टर की नई फिल्म है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ इस फिल्म को अपनी कंपनी मार्फ्लिक्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ के किसी करीबी सहयोगी के हाथ में होगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। ये हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को सेंटर में रखा गया है। फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है, जिसमें बहुत सारे विजुअल इफेक्ट्स होंगे। अभिषेक बच्चन ने अब तक कभी हॉरर फिल्म में काम नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होने वाली है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस फिल्म का काम मूवी किंग के बाद शुरू होगा।

कब रिलीज होगी किंग?

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन और सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article