बॉलीवुड

Varun Dhawan-Janhvi Kapoor ने दिखाई अपकमिंग फिल्म 'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' की स्क्रिप्ट, करण जौहर बोले-'इसका इंतजार है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 29, 2024, 04:10 PM IST

Varun Dhawan-Janhvi Kapoor Upcoming Film: जाह्नवी कपूर और वरुण धवन को एक साथ फिल्म बवाल में काफी पसंद किया गया था। इस बीच अब दोनों एक बार फिर फिल्म 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाले हैं, इस बीच अब दोनों ने अपनी फिल्म से जुड़ी एक अपडेट शेयर की है।

Image

Janhvi Kapoor and Varun Dhawan Upcoming Film Script

Varun Dhawan-Janhvi Kapoor Upcoming Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) को एक साथ फिल्म बवाल (Bawaal) में आखिरी बार देखा गया था। इस फिल्म में दोनों को काफी पसंद भी किया गया था। इस बीच अब दोनों बड़े पर्दे पर दोबारा एक साथ नजर आने वाले हैं। एक बार फिर फिल्म 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाले हैं, जो फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनाई जाने वाली है। फिल्म को शशांक खैतान डायरेक्ट करने वाले हैं। इस अपकमिंग फिल्म के लिए जितना फैंस एक्साइटेड हैं उतना ही जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के साथ करण जौहर भी हैं।

इस बीच अब दोनों ने अपनी फिल्म से जुड़ी एक अपडेट शेयर की है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की स्क्रिप्ट भी शेयर की है। मूवी की पूरी स्क्रिप्ट नहीं बल्कि उसका फ्रंट पेज। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने लगी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी

एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही करण जौहर ने की है। जिसके बाद अब वरुण और जाह्नवी ने फिल्म को लेकर एक अपडेट भी शेयर किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट वरुण और जाह्नवी को भेज दी गई है, जिसका मतलब यही है कि फिल्म जल्द ही ऑन फ्लोर जाने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article