Ranbir Kapoor's Animal Park To Start in 2026: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने धूम मचा दी थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ विलेन के रोल में बॉबी देओल (Bobby Deol) नजर आए थे। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देख फैन्स भी काफी खुश हुए थे। फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। 'एनिमल' की रिलीज के साथ निर्माताओं ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) की घोषणा भी कर दी थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल पार्क' का निर्देशन अब 2026 में करेंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा अब रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' को 2026 में शुरू करेंगे। इस समय संदीप रेड्डी वांगा अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की तैयारियां में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 'एनिमल पार्क' की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। फिल्म के कई किरदार 'एनिमल पार्क' में वापसी करेंगे। रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उन्हें भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। 'रामायण' में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी और यश जैसे कई किरदार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है।
