बॉलीवुड

वाणी कपूर ने 'अबीर गुलाल' और को-स्टार फवाद खान से जुड़े सभी पोस्ट किए डिलीट, पहलगाम हमले के बाद लिया फैसला

Vaani Kapoor Delete All Post for Abir Gulaal: जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल' (Abir Gulaal) और को-स्टार फवाद खान (Fawad Khan) से जुड़े सभी पोस्ट्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है।

Image

Vaani Kapoor Delete All Post for Abir Gulaal

Vaani Kapoor Delete All Post for Abir Gulaal: कुछ दिनों पहले जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही में भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बैन कर दिए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' (Abir Gulaal) और को-स्टार फवाद खान (Fawad Khan) से जुड़े सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। यह फिल्म 9 मई के दिन रिलीज होने वाली है।

वाणी कपूर ने 'अबीर गुलाल' से जुड़े सभी पोस्ट हटाए

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बाद लोगों ने लगातार पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने की मांग की थी। वाणी कपूर की इस मूवी से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर बॉलीवुड की दुनिया में कमबैक करने वाले थे लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ दिनों मकर ने वाणी कपूर और फवाद खान स्टारर 'अबीर गुलाल' का टीजर भी जारी किया था।

आरती एस. बागड़ी ने फिल्म 'अबीर गुलाल' का निर्देशन किया है। फिल्म में वाणी कपूर और फवाद खान के अलावा रिद्धि डोगरा, लिसा हेडन, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और परमीत सेठी सहित कलाकार नजर आएंगे। अब यह देखना बाकी है कि मेकर्स क्या इस मूवी को भारत में 9 मई के दिन रिलीज करते हैं या नहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' में देखा गया है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article