बॉलीवुड

पिछले 5 साल में 50 से ज्यादा स्क्रिप्ट्स रिजेक्ट कर चुकी हैं उर्मिला मातोंडकर, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:18 PM IST

Urmila Matondkar OTT Debut: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा उर्मिला मातोंडकर अब जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इस वेब सीरीज के निर्देशक ने हाल ही में यह खुलासा किया कि बीते 5 से 7 साल में अदाकारा ने तकरीबन 50 से ज्यादा स्क्रिप्ट्स को ठुकराया है।

Image

पिछले 5 साल में 50 से ज्यादा स्क्रिप्ट्स रिजेक्ट कर चुकी हैं उर्मिला मातोंडकर, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं उर्मिला मातोंडकर।
  • सामने आया उर्मिला के वेब सीरीज का पहला लुक।
  • फर्स्ट लुक में बहुत इंटेंस नजर आ रही‌ थीं अदाकारा।

Urmila Matondkar OTT Debut: सौरभ वर्मा (Saurabh Varma) की वेब सीरीज से बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) कमबैक कर रही हैं। यह वेब सीरीज अदाकारा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए कमबैक के साथ वह अपना ओटीटी डेब्यू भी करने वाली हैं। आज सौरभ वर्मा (Saurabh Varma) द्वारा निर्देशित वेब सीरीज तिवारी (Tiwari) का पहला लुक (Tiwari First Look) जारी हुआ है जिसमें अदाकारा बहुत इंटेंस नजर आ रही हैं। इसके साथ पोस्टर में उन्हें जख्मी भी दिखाया गया है। यह पोस्टर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि उर्मिला मातोंडकर इस वेब सीरीज में ताबड़तोड़ एक्शन करने वाली हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज के निर्देशक सौरभ वर्मा ने यह खुलासा किया कि पिछले 5 से 7 साल में उर्मिला ने तकरीबन 50 से ज्यादा स्क्रिप्ट्स को ठुकराया है।

उर्मिला मातोंडकर ने ठुकराई 50 से ज्यादा स्क्रिप्ट्स

जैसे ही उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) की अपकमिंग वेब सीरीज तिवारी का पहला पोस्टर (Tiwari Poster) जारी हुआ वैसे ही उन्हें ओटीटी पर देखने के लिए फैंस बेकरार हो गए। उर्मिला मातोंडकर की अपकमिंग वेब सीरीज पर ई टाइम्स से बात करते हुए सौरभ वर्मा (Saurabh Varma) ने यह खुलासा किया कि उर्मिला ने पिछले 5 से 7 साल में 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स को ना कहा है। उन्होंने कहा कि अदाकारा को अप्रोच करने से पहले वह डरे हुए थे क्योंकि उर्मिला ने कई प्रोजेक्ट के ऑफर को ठुकरा दिया था। लेकिन जब उर्मिला ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां किया तब वह दंग रह गए थे।

यह थी वजह ‌

इसके साथ सौरभ ने यह भी बताया कि अदाकारा ने क्यों इतने सारे प्रोजेक्ट्स को ना कह दिया था। उन्होंने यह बताया कि जब उर्मिला मातोंडकर उनसे बात कर रही थीं तब उन्होंने यह कहा था कि उनको बहुत सारे ऑफर्स मिले लेकिन वह कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया था। इसके साथ सौरभ ने यह भी कहा कि इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में की जाएगी। उर्मिला को इस वेब सीरीज में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाएगा जिसके लिए वह ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article