बॉलीवुड

इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये वेब सीरीज और फिल्में, OTT पर लगेगा थ्रिल, सस्पेंस और क्राइम का तड़का

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:45 AM IST

Upcoming Web series and Movies: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में राम सेतु और थैंक गॉड रिलीज हुईं, तो ओटीटी पर भी मनोरंजन का पूरा प्लान अप तैयार है। दीवाली वीकेंड पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं।

Image

इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये वेब सीरीज और फिल्में, OTT पर लगेगा थ्रिल, सस्पेंस और क्राइम का तड़का

Upcoming Web series and Movies: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में राम सेतु और थैंक गॉड रिलीज हुईं। सिनेमाघरों में फिल्में देखने के शौकीन हैं तो राम सेतु और थैंड गॉड देख सकते हैं। वहीं अगर आप घर बैठे आनंद लेना चाहते हैं तो ओटीटी पर भी मनोरंजन का पूरा प्लान अप तैयार है। दीवाली वीकेंड पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Netflix, Amazon Prime and Disney Plus hotstar new release) पर नई सीरीज और मूवीज आने वाली हैं।

गुड नर्स

आज यानी 26 अक्टूबर को क्राइम ड्रामा फिल्म द गुड नर्स एक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जेसिका चेस्टेन सिंगल मदर के किरदार में है, जो एक नर्स है और दिल की बीमारी से जूझ रही हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही थी।

इंडियन प्रीडेटर 3

क्राइम सीरीज ‘इंडियन प्रिडेटर’ के दो सीजन जबरदस्त हिट रहे और अब इसका तीसरा सीजन ‘मर्डर इन अ कोर्ट रूम’ 28 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। तीसरे सीजन में एक ऐसे हत्यारे और सीरियल रेपिस्ट की कहानी है जिसने सैकड़ों महिलाओं से रेप किया था और उसे इन महिलाओं ने कोर्ट रूम के अंदर मौत दी थी।

चोर निकल के भागा

28 अक्टूबर को अभिनेत्री यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म चोर निकल के भागा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यामी गौतम एक एयरहोस्टेज का किरदार अदा कर रही हैं, जबकि सनी के रोल पर संयश बरकरार है। अगर आप सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन हैं तो ये आपके लिए शानदार फिल्म साबित होने वाली है।

गोविंदा नाम मेरा

फिल्म गोविंदा नाम मेरा भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म 30 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में विक्की कौशल ने टाइटैनिक की भूमिका निभाई है, जबकि भूमि पेडनेकर उनकी पत्नि की भूमिका निभा रही हैं।

फ्लेम्स सीजन 3

अमेजन प्राइम वीडियो की रोमांटिक सीरीज फ्लेम्स का तीसरा सीजन 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। फ्लेम वेब सीरीज की कहानी बचपन के कोचिंग वाले प्यार पर आधारित हैं जिसमें ऋत्विक साहोरे, तान्या मानिकतला, सुनक्षी ग्रोवर, शिवम काकर ने लीड रोल निभाए हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article