बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी दुबई की महिला,घर से निकालने पर करने लगी एक्टर संग रहने की जिद्द

Unknown Women Entered in Aditya Roy Kapur House: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) के घर में कल शाम एक महिला अचानक से चली आई। 47 साल की इस महिला ने अपना नाम गज़ाला झकारिया सिद्दीकी बताया। वह बार-बार आदित्य के करीब जाने की कोशिश कर रही थी।

Image

Unknown Women Entered in Aditya Roy Kapur House

Unknown Women Entered in Aditya Roy Kapur House: बॉलीवुड स्टार्स के फैंस की दीवानगी कभी किसी से छिपी नहीं है। सालों से लेकर आजतक भी लोग अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते। ऐसा ही वाक्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapur) के साथ हुआ, जिनके मुंबई वाले घर में एक महिला झूठ बोलकर घुस गई। जब एक्टर ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया तब वह अजीबो-गरीब हरकते करने लगी। बाद में आदित्य रॉय कपूर की मैनेजर ने उस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर( Aditya Roy Kapur) के घर में कल शाम एक महिला अचानक से चली आई। 47 साल की इस महिला ने अपना नाम गज़ाला झकारिया सिद्दीकी बताया, यह महिला दुबई की रहने वाली है। जैसे ही गजाला ने घर का दरवाजा खटकटाया एक्टर की हाउसहेल्प संगीत पवार ने उससे बात की। उस समय आदित्य घर पर नहीं थे, उस महिला ने एक्टर की हाउसहेल्प को कहा कि मैं उनके लिए तोहफे लेकर आई हूं और उन्हें जानती हूं। हालांकि, जब एक्टर घर पर वापिस लौटे तो उन्होंने कहा कि वे महिला को नहीं जानते, जिसके बाद महिला ने अभिनेता से मिलने की कोशिश करने लगी और बार-बार कहने लगी की मुझे इसी घर में रहना है। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को अभिनेता सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ऐसे अनजान लोगों का सेलिब्रिटी के घर घुसना उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता दिखा रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article