बॉलीवुड

उज्ज्वल निकम की बायोपिक से कटा आमिर खान का पत्ता, इस स्टार की झोली में जा गिरी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 20, 2025, 01:31 PM IST

Ujjwal Nikam Biopic Update: वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) बायोपिक को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अभी हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान अब इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। आमिर खान की जगह अब ये बॉलीवुड स्टार फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाला है।

Image

Aamir Khan ujjwal nikam biopic

Aamir Khan Out From Ujjwal Nikam Biopic: मशहूर वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) की लाइफ पर बन रही बायोपिक इन दिनों काफी चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म से आमिर खान का नाम जुड़ा था, जिसके बाद माना जा रहा था कि आमिर इसमें नए अंदाज में नजर आएंगे। अब फिल्म से आमिर खान का नाम हटने की खबरें सामने आ रही हैं। आमिर के हटने के बाद बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इस बायोपिक में एंट्री कर रहे हैं। जानें, क्या है पूरा अपडेट।

आमिर खान के हाथ ये निकली उज्ज्वल निकम की बायोपिक

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान काफी समय से उज्ज्वल निकम की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब खबर सामने आ रही है कि आमिर खान इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। Mid Day की खबर के अनुसार उज्ज्वल निकम की बायोपिक से अब आमिर खान का पत्ता कट गया है। आमिर खान के बाहर होने के बाद बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म में एंट्री पक्की मानी जा रही है। आमिर खान का नाम फिल्म से हटन के बाद फैंस नाराज नजर रहे हैं, तो राजकुमार राव के फैंस के बीच खुशी की लहर है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

लहौर 1947 से धमाल मचाएंगे आमिर खान

आमिर खान उज्ज्वल निकम की बायोपिक के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म लहौर 1947 (Lahore 1947) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम रोल में नजर आएंगे। आमिर के कैमियो को लेकर भी चर्चा हो रही है। बता दें कि लहौर 1947 आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में यह फिल्म बंटवारे की कहानी को दर्शाएगी। इस बायोपिक को लेकर आपकी क्या राय है, हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article