बॉलीवुड

TJMM Box Office Collection Day 5: पहले वीकेंड के बाद चमकी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, कमाई 60 करोड़ के पार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 13, 2023, 08:21 AM IST

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 5 Early Estimates: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 60 करोड़ के पार पहुंचने वाली है। रविवार को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है।

Image

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
  • तू झूठी मैं मक्कार जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी।
  • रणबीर और श्रद्धा की फिल्म फैंस को पसंद आ रही है।

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 5 Early Estimates: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। लव रंजन की यह कॉमेडी रोमांस फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को ऑडियंस के ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। होली की छुट्टी पर 8 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर भी मौजूद हैं। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एंटरटेनमेंट का बढ़िया डोज है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो के भी काफी चर्चे हैं। पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए एक बार 5वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

पहले वीकेंड के बाद कमाई 60 करोड़ के पार

फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रहा है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के रिलीज के पांचवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े अब सामने आ गए हैं। पांचवें दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में ठीक-ठाक उछाल देखने को मिलने वाली है। रविवार को मूवी कमाई लगभग 15 करोड़ से 16 करोड़ के बीच रहने वाली है। चौथे दिन शनिवार को फिल्म ने 16.65 दिन के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो फिल्म ने लगभग 10.63 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़ रहा था, जबकि फिल्म को 15.73 की अच्छी ओपनिंग मिली थी। लगभग 95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई में वीकेंड पर बड़ा उछाल देखने को मिल रही है।

100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार की कमाई पहले वीकेंड के बाद करीब 62 करोड़ के बीच रहने वाली है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म पठान के बाद यह साल 2023 की दूसरी मूवी है जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article