Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 1, Tu Jhoothi Main Makkaar 1st First Day Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बीते काफी समय से श्रद्धा और रणबीर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर भी अच्छी हाइप बनी हुई है। आज होली के त्योहार के मौके पर 8 मार्च 2023 को तू झूठी मैं मक्कार फिल्म देशभर के सनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। एडवांस बुकिंस में भी फिल्म की अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। करीब 70-75 हजार टिकट पहले ही बिक चुके हैं। वहीं रिलीज के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो वह भी ठीक-ठाक रहने वाला है। आइए एक बार इस पर नजर डालते हैं।
पहली दिन इतना कमाएगी 'तू झूठी मैं मक्कार'
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को भी दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं। कई ट्रेड एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि तू झूठी मैं मक्कार की पहली दिन की कमाई 14-15 करोड़ के बीच रहने वाली है। इसके बाद रिलीज के पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलने वाला है।
बॉलीवुड फिल्म पठान ने इस साल कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर किंग खान का जलवा देखने को मिला है। पठान की सफलता के बाद फैंस उम्मीद जता रहे थे कि आखिरकार फ्लॉप बॉलीवुड फिल्मों का सिलसिला अब खत्म हो गया है। हालांकि पठान के बाद रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की शहजादा और अक्षय कुमार की सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई हैं।
