Tira Grazia Fashion Awards 2025: मुंबई के वर्ली में हाल ही में टीरा ग्राजिया फैशन अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारों का भी जलवा देखने को मिला है। इस शो को मॉडल एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने होस्ट किया। अब इस इवेंट से सितारों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। जहां एक तरफ खुशी कपूर ने Gen Z स्टाइल स्टार का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं दूसरी और ‘जिगरा’ फेम स्टार वेदांग रैना को राइजिंग स्टार का खिताब मिला।
तीरा ग्राजिया फैशन अवार्ड्स 2025 विनर लिस्ट
- जीएफए राइजिंग स्टार: वेदांग रैना
- जीएफए फैशन ट्रेलब्लेज़र: सामंथा रूथ प्रभु
- जीएफए हमेशा स्टाइल में: मलाइका अरोड़ा
- जीएफए जेन जी स्टाइल स्टार: खुशी कपूर
- जीएफए लोगों की पसंद: वामिका गब्बी
- जीएफए वन एंड ओनली स्टाइल आइकन: तमन्ना भाटिया
- जीएफए फैशन रूल ब्रेकर ऑफ द ईयर: शालिनी पासी
- जीएफए मोल्डब्रेकर ऑफ द ईयर: तृप्ति डिमरी
- जीएफए का सबसे पसंदीदा स्टाइल: ईशान खट्टर
- जीएफए सस्टेनेबिलिटी: अशिता सिंघल, पाईवांड
- जीएफए एक्सेसरीज: शिवम पुंज्या, बेहनो
- जीएफए आर्टिसनल इंडियनवियर: अभिनव मिश्रा
- जीएफए ब्रेकआउट लेबल ऑफ द ईयर: ऋत्विक खन्ना, आरकेइवसिटी
- जीएफए इंडिया मॉडर्न: अतीव आनंद, री-सेरेमोनियल
- जीएफए फैशन डिसरप्टर ऑफ द ईयर: टाइगर श्रॉफ
- फैशन में जीएफए लिगेसी: अबू जानी और संदीप खोसला
टीम ग्राजिया ने कहा कि हम फैशन में लगातार इनोवेटर्स की तलाश करते हैं। इस अवॉर्ड शो की हेल्प से इंडस्ट्री के जाने-माने स्टाइलिश स्टार्स को अवॉर्ड मिलता है। इसमें डिजाइनर्स से लेकर इंफ्लूएंसर्स तक शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर छाने वाले स्टार्स को इस अवॉर्ड से नवाजा जाता है।
