Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने शिरकत की। इस दौरान सारा अली खान ने कई चीजों के बारे में खुलकर बात की। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने टाइम्स नाउ के समिट 2025 के मंच पर आते ही सबसे पहले लोगों का 'नमस्ते दर्शकों' बोलकर अभिवादन किया। इस दौरान सारा अली खान ने बताया कि वो ज्यादा लाइमलाइट में रहना नहीं चाहती हैं। इसके आलावा उन्होंने 'स्काई फाॅर्स' एक्ट्रेस ने अपने वजन को लेकर भी बात की, जो कभी 90 किलो था।
सारा अली खान ने खुद को बताया भारतीय
सारा अली खान ने कहा, 'नमस्ते दर्शकों- मैं एक न्यूज एंकर की तरह बात कर हूं। आज के समय में प्रामाणिकता का मतलब, किसी की वैल्यू को कम करना है। इसमें ईमानदारी और सहजता है। मैं एक सिंगल मॉम के साथ बड़ी हुई हूं। उन्होंने मुझे रियल वैल्यू सिखाई हैं। एक एक्टर होने के यह मेरी जॉब नहीं है और मैं ऐसी नहीं हूं। जब आप अपने काम को देखते हैं तो वंश का होना आपके अंदर दीखता है।' सारा अली खान ने मिडिल क्लास हिंदू-मुस्लिम के बारे में कहा कि मैं एक भारतीय हूं और मेरे अंदर भारतीय वैल्यू हैं। मेरे अन्दर भारतीय सभ्यता हैं। मैं किसी भी विभाजन में नहीं पड़ती हूं।
सारा अली खान को पसंद है ट्रैवल करना
सारा अली खान ने कहा, 'मुझे ट्रैवल करना पसंद है। मैं अपनी लाइफ में शोशा नहीं चाहती हूं। यह लग्जरी है केवल इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी। मैं अक्सर चीजें तलाश करती हूं। मैं एक शनेल का बैग रखने की इच्छा रखती हूं। मैं जारा भी खरीदकर ठीक हूं। मेरे लिए बस यह इतनी सी बात है। मेरी मां ही मेरे सारे पैसे संभालती हैं यहां तक कि मेरा गूगल पे अकाउंट भी उनसे कनेक्ट है। ये थोड़ा सा नार्मल नहीं है लेकिन वो भी इंस्टा ने बता दिया।'
एक्टर बनने से पहले 90 किलो था सारा अली खान का वजन
सारा अली खान ने आगे कहा, 'मैं जिस भी फेज में हूं उसे एन्जॉय करती हूं। अगर मैं ये चीजें भूल जाउंगी तो हर दिन को एन्जॉय करना बड़ा मुश्किल होगा। मैं कभी इस भागदौड़ में नहीं रही कि मुझे वहां पहुंचना है। 90 किलो की लड़की आज एक एक्टर है और आपके सामने बैठी है। मैंने एक लम्बी जर्नी तय की है और आगे भी लंबा सफर तय करना है। मैंने यह नहीं कहा कि एक एक्टर होने के नाते मैं टॉप पर हूं। कुछ लोग कुछ को पसंद करते हैं और कुछ नहीं। एक एक्टर होने के तौर पर मुझे बहुत लम्बा सफर तय करना है। भगवान चाहे तो प्रोडक्शन खोलकर या फिर इंटरप्रेन्योरशिप के तौर पर लाइफ जी सकती हूं।'
राजनीति में शामिल होने पर सारा ने दिया रिएक्शन
इस दौरान टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर सारा अली खान से पब्लिक लाइफ का मतलब पॉलिटिक्स के बारे में पुछा गया था तो उन्होंने कहा, 'देखते हैं।' सारा अली खान ने आगे कहा, 'मैं हमेशा एक स्टूडेंट रहूंगी। मैं जब भी सेट पर होती हूं तो हमेशा डायरेक्टर की एक्टर बनी रहती हूं। मुझे समझौता नहीं मूवमेंट चाहिए। मुझे पता है मैं कहां हूं और क्या कर रही हूं लेकिन मुझे बहुत ज्यादा करना है और सीखना है और चलते जाना है।'
