बॉलीवुड

Tiku Talsania Health Update: ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब कैसी है टीकू तलसानिया की तबीयत, बेटी शिखा ने बताया पिता का हाल

Tiku Talsania Health Update:टीकू तलसानिया हाल ही में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला विडियो' में नजर आए थे, लेकिन कुछ दिनों से एक्टर की तबियत ठीक नहीं चल रही है। टीकू तलसानिया को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

Tiku Talsania Health Update

Tiku Talsania Health Update: टीकू तलसानिया हाल ही में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला विडियो' में नजर आए थे, लेकिन कुछ दिनों से एक्टर की तबियत ठीक नहीं चल रही है। बता दें टीकू तलसानिया को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाल ही में एक्टर की बेटी से अपने पिता की तबियत को लेकर जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि अब एक्टर की तबियत कैसी है।

हाल ही में टीकू तलसानिया की बेटी शिखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की तबियत को लेकर अपडेट शेयर किया है। शिखा ने लिखा- 'आप सभी की दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया'। हम सभी के लिए यह एक इमोशनल समय है, लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डैड अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के आभारी हैं, जिन्होंने हर तरह से बेहतर कोशिश की है। साथ ही आप सभी फैंस का भी शुक्रिया, जिनसे भरपूर सहयोग और प्यार मिला है'।

इन फिल्मों में आए थे नजर

टीकू तलसानिया कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टीकू तलसानिया ने अंदाज अपना अपना, देवदास, स्पेशल 26 में नजर आए थे। वही एक्टर कई टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर बोल राधा बोल, कुली नंबर 1, राजा हिंदुस्तानी, हीरो नंबर 1 और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में एक्टर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article