बॉलीवुड

Tiger Shroff-Varun Dhawan मिलकर हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!! करण जौहर की एक्शन कॉमेडी मूवी के लिए मिलाया हाथ

धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर अपने बैनर तले लगातार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स प्लान कर रहे हैं। खबरों की मानें तो वो जल्द ही टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ मिलकर एक मूवी शुरू करने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब वरुण और टाइगर किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

Image

Varun Tiger

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर हमेशा से ही बड़ी-बड़ी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं। उनकी फिल्मों में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार दिखाई दिए हैं, जिस कारण दर्शकों का एंटरटेनमेंट कई गुना बढ़ गया है। करण जौहर एक बार फिर से दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए तैयार हैं और जल्द ही वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर एक एक्शन मूवी शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता करेंगे, जो वरुण के साथ जुग जुग जियो बना चुके हैं।

धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन कॉमेडी मूवी के लिए साथ आए वरुण धवन-टाइगर श्रॉफ

मिडडे में छपी एक खबर की मानें तो वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ ने जुग जुग जियो डायरेक्टर राज मेहता की अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम सुमित रॉय करेंगे और इसके डायलॉग्स अनुराग कश्यप लिखेंगे। राज मेहता ने इससे पहले टाइगर के साथ स्क्रू ढीला शुरू करने का प्लान बनाया था, जो मूवी कभी भी फ्लोर पर न जा सकी।

क्या वरुण-टाइगर को फिर से सुपरस्टार बना पाएगी करण जौहर की फिल्म?

वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ की पिछली कुछ फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप रही हैं, जिस कारण ये दोनों एक सुपरहिट फिल्म की तलाश में हैं। करण जौहर हमेशा से ही हिट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते रहे हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वरुण और टाइगर का करियर करण जौहर की वजह से पटरी पर लौटेगा या नहीं? टाइगर और वरुण दोनों ही करण जौहर की स्टूडेंट सीरीज से जुड़े रहे हैं, जिस कारण लोगों को उम्मीद है कि करण अपने स्टूडेंट्स का करियर फिर से चमकाएंगे। वैसे आप वरुण और टाइगर को दोबारा साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article