बॉलीवुड

हर्षवर्धन राणे के बाद Tiger Shroff की किस्मत चमकाएंगे Milap Zaveri, धांसू फिल्म के लिए मिलाया हाथ?

Tiger Shroff Next Movie With Milap Zaveri: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक मशहूर निर्माता-निर्देशक मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) ने अब एक धांसू एक्शन ड्रामा के लिए टाइगर श्रॉफ (Tiger Shrof) संग हाथ मिलाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह मूवी अगले साल फ्लोर पर जा सकती है।

Image

Pics Credit: Instagram

Tiger Shroff Next Movie With Milap Zaveri: टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। बीते कई सालों से उनकी किस्मत साथ नहीं दे रही है। टाइगर श्रॉफ की एक के बाद एक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन में विफल रही हैं। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ (Tiger Shrof) एक सुपरहिट देने के लिए लेखक-निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह एक धमाकेदार एक्शन मूवी होगी। टाइगर श्रॉफ के फैन्स भी अब उन्हें मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) की फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं।

मिलाप जावेरी संग बनेगी टाइगर श्रॉफ की जोड़ी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ अपनी अगली एक्शन ड्रामा के लिए मिलाप जावेरी के साथ बात कर रहे हैं। पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि टाइगर श्रॉफ एक धांसू एक्शन मूवी के लिए मिलाप से बातचीत कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को फिल्म का सब्जेक्ट बहुत पसंद आया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 2026 की फर्स्ट क्वार्टर में फ्लोर पर आ जाएगी। यह एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा होगी। मिलाप जावेरी इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

मिलाप जावेरी बॉलीवुड में मसाला फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म 'बागी 4' फ्लॉप रही थी। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हर्नाज संधू और सोनम बाजवा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे। 'बागी 4' से पहले टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। वहीं दूसरी ओर मिलाप जावेरी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती 4' का निर्देशन किया। इस मूवी में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मिलाप जावेरी ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी निर्देशन किया था, जो सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा नजर आई थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article