बॉलीवुड

Tiger Shroff: हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ, स्पाइडर मैन सीरीज के लिए दिया ऑडिशन?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 09:35 AM IST

Tiger Shroff Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के रूप में अपना नाम बना चुके हैं। अब टाइगर इंटरनेशनल लेवल की एक्शन फिल्मों में भी काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

Image

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
  • टाइगर श्रॉफ, बागी और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
  • उम्मीद है कि टाइगर अब इंटरनेशनल एक्शन फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Bollywood Actor Tiger Shroff) अपने जबरदस्त एक्शन और डांस के लिए पहचाने जाते हैं। अपने लाजवाब एक्शन सींस और स्टंट के साथ उन्होंने एक्शन जॉनर में अपनी जगह बना ली है। बॉलीवुड में अपने एक्शन के दम पर टाइगर की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका भी मचाया है। उनकी जबरदस्त एक्शन फिल्मों में 'बागी' और 'हीरोपंती' जैसी मूवी भी शामिल हैं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें सामने आ रही है कि टाइगर श्रॉफ जल्द ही इंटरनेशनल फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

स्पाइडर मैन के लिए दिया ऑडिशन?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘जब टाइगर हम टाइगर के करियर की बात करते हैं, तो उम्मीद जताई जा सकती है कि हम टाइगर को एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में जल्द ही देखेंगे।’ उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि हाल ही में टाइगर ने कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए हैं।

वर्ल्ड वाइड फेमस स्पाइडर-मैन सीरीज के (Spider Man series) लिए भी टाइगर ने ऑडिशन दिया था। इतना ही नहीं, जानने वालों ने खुलासा किया है कि टाइगर अपने आइडियल ब्रूस ली की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जिस वजह से टाइगर बढ़िया एक्शन मूवीज को टारगेट कर रहे हैं जहां वह अपना टैलेंट दुनिया को दिखा सकें।

बॉलीवुड में रहा है शानदार करियर

वही अगर टाइगर की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो अभी तक टाइगर का करियर काफी शानदार रहा है। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत हीरोपंती से की थी जिसके बाद वह बागी और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। टाइगर अपनी आने वाली फिल्म गणपथ में कृति सनोन के साथ और बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे।

हालांकि बीते कुछ समय से टाइगर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलने में नाकामयाब रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म हीरोपंती 2 बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी। टाइगर को उम्मीद है कि आने वाले प्रोजेक्ट्स में उन्हें दोबारा सफलता मिल सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article