टीवी मसाला

Anupamaa: TRP गिरते ही सुधांशु पांडे ने छोड़ा अनुपमा का साथ! रातों-रात किया ब्रेक लेने का फैसला

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 11:02 AM IST

Anupamaa: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो से कुछ समय का ब्रेक लिया है। एक्टर ने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में किया है।

Image

sudhanshu pandey in anupamaa (credit pic: instagram)

Anupamaa: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में समर की मौत के बाद से टीआरपी में डाउनफॉल देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मालती देवी का ट्रैक भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में किंजल और तोषू भी यूके जाने की तैयारियां करते हैं। वहीं, वनराज बापूजी, बा और काव्या को अकेले छोड़कर रिहैब सेंटर चला जाएगा। इस वजह से वनराज कुछ दिनों तक शो में नहीं नजर आएंगे।

सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर बताया कि वो वेकेशन के लिए दुबई आए है। एक्टर ने कहा कि शो में दिखाया गया है कि सुधांशु पांडे रिहैब गया हूं। मेरे लिए वेकेशन रिहैब से कम नहीं है। एक्टर ने बताया कि पिछले कुछ महीने शो में बहुत ही मुश्किल भरे बीते है। समर की डेथ का ड्रामा बहुत ही इमोशनल मोंमेट था। मैं ब्रेक के बाद फिर से नई एनर्जी के साथ वापस लौटूंगा।

सुधांशु पांडे ने शो से लिया ब्रेक

शो में कुंवर अमरजीत सिंह की एंट्री हो गई है। कुंवर पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और डांसर है। शो में कुंवर तपिश का रोल निभा रहे हैं। तपिश को डिंपी के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। समर की मौत के बाद मेकर्स तपिश और डिंपी का लव एंगल दिखाएंगे। मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो शेयर कर दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article