बॉलीवुड

Tiger 3 के सेट से लीक हुआ Emraan Hashmi का एक्शन सीन, देखें Video

Emraan Action Scene leak online from tiger 3 set: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में विलेन का किरदार प्ले करते दिखेंगे। टाइगर 3 के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इमरान हाशमी को देखकर यह कहा जा सकता है कि टाइगर 3 में वो सलमान खान को कड़ी टक्कर देते दिखेंगे।

Image

Tiger 3 के सेट से लीक हुआ Emraan Hashmi का एक्शन सीन

Emraan Action Scene leak online from tiger 3 set: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फ्लॉप मूवी सेल्फी (Selfiee) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में धड़ाम से गिर पड़ी। ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन इसके आंकड़ों ने लोगों को चौंकाकर रख दिया। फिल्म पहले वीकेंड में 15 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पायी और बॉलीवुड की बिगेस्ट फ्लॉप मूवीज में शामिल हो गई। सेल्फी के बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैंस को टाइगर 3 (Tiger 3) का इंतजार है, जो इस साल ही रिलीज होगी। टाइगर 3 में इमरान हाशमी सलमान खान के साथ दो-दो बाथ करते दिखाई देंगे।

फिल्म टाइगर 3 के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें इमरान हाशमी एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि टाइगर 3 में इमरान हाशमी बैडगाय का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने जबरदस्त बॉडी बनाई है। फिल्म टाइगर 3 के सेट से सामने आए वीडियो में इमरान हाशमी की बॉडी देखने लायक है। उन्हें देखकर यह कहा जा सकता है कि टाइगर 3 में वो एकदम अलग अवतार में दिखेंगे। फिल्म टाइगर 3 के सेट पर इमरान हाशमी जिस तरह से वॉक करते दिखाई दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि वो एक्शन सीन से पहले खुद को तैयार कर रहे हैं। फैंस को इमरान हाशमी का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं:

यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है टाइगर 3

यशराज बैनर ने टाइगर सीरीज, पठान और वॉर के मिलाकर अपना एक स्पाई यूनिवर्स बनाया है। टाइगर 3 इसी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। माना जा रहा है कि पठान की तरह टाइगर 3 भी अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला देगी। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan), इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ जैसे सितारे दिखाई देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article