Kareena Kapoor on Karishma Kapoor Divorce: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) ने अपने फिल्मी करियर में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी में बेहद उलझी हुई दिखाई दी। हाल ही में उनके एक्स पति संजय कपूर( Sunjay Kapur) का निधन हुआ जिसके बाद करिश्मा की पर्सनल लाइफ फिर से चर्चा में आ गई। करिश्मा और संजय कपूर बेहद रोमांटिक कपल थे लेकिन क्या हुआ कि शादी के दो साल बाद ही दोनों के बीच अटकलें शुरू हो गई। कुछ सालों बाद ही कपल अलग हो गया। हालांकि जब ये अलग होने की खबरें हवा पकड़ रही थी तब करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर( Kareena Kapoor ) ने बताया था कि ये रिश्ता कैसे खराब हुआ। उन्होंने मीडिया पर भी इल्जाम लगाए थे आइए बताते हैं करीना ने क्या कहा था।
करीना कपूर ने किया था करिश्मा-संजय के रिश्ते का खुलासा
करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) का एक पुराना बयान सामने आया है। यह बयान उन्होंने तब दिया था जब करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) और संजय कपूर का तलाक होने वाला था। जब करीना से तलाक के बारे में पूछा गया था तो एक्ट्रेस ने कहा कि ये रिश्ता बचाया जा सकता था अगर मीडिया इसमें ज्यादा नहीं घुसती तो। कपल अपना रिश्ता बचाने के लिए गोवा गए थे दोनों गोवा में कुछ दिन रहना चाहते थे ताकि एक ब्रेक मिल सके लेकिन मीडिया वहाँ भी उनके पीछे पहुँच गई। जब कोई बात पर्सनल से बाहर आ जाए तो वह बिगड़ जाती है। करिश्मा और संजय का तलाक लोगों के लिए डिबेट बन गया था। हमारे कई रिश्तेदारो ने भी कहा था कि ये शादी नहीं चलेगी, हालांकि चीज़े सुधर सकती थी।
नहीं बच पाई शादी
बताते चले कि साल 2014 में कपल ने तलाक की अर्जी लगाई थी और 2016 में इनका तलाक हो गया। करिश्मा कपूर को संजय से एक बेटा और एक बेटी है। तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की दूसरी तरफ संजय कपूर ने तीसरी शादी कर ली थी।
