बॉलीवुड

Ashutosh Rana संग इसलिए काम नहीं करती हैं पत्नी Renuka Shahane !! वजह जानकर होगी हैरानी

Renuka Shahane Never Work With Hubby Ashutosh Rana: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान फेमस एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिरी उन्होंने आज तक अपने पति और एक्टर आशुतोष राणा के साथ किसी भी फिल्म में काम क्यों नहीं किया है।

Image

Renuka Shahane and Ashutosh Rana

Why Renuka Shahane Not Work With Hubby Ashutosh Rana: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) ने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। हाल ही में रेणुका शहाणे ने अपनी एक्टिंग करियर और अब तक के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की। इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रेणुका शहाणे ने यह भी खुलासा करते हुए बताया आखिर क्यों उन्होंने अपने पति आशुतोष राणा के साथ काम क्यों नहीं किया? यकीन महीने वजह जानकार आपको भी थोड़ी हैरानी जरूर होने वाली है।

फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए जब रेणुका शहाणे से पूछा गया कि उन्होंने अपने पति आशुतोष राणा के साथ फिल्में में काम किया और उनका कैसा एक्सपीरियंस रहा। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया है। क्राइम पेट्रोल के एक प्रोमो को छोड़कर हम कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और खुशी है कि हम साथ हैं। अपने काम को लेकर हम अक्सर बहुत चीजों पर चर्चा करते हैं। आप कभी-कभी बहुत अकेले और बहुत कमजोर महसूस करते हैं। इसलिए आपके साथ एक साथी ऐसा भी होना चाहिए जो आपको समझे।

रेणुका शहाणे ने आगे कहा, 'मुझे भी राणा जी से काफी पॉवर मिलती है।' रेणुका ने हमेशा एक एक्ट्रेस और गृहिणी के रूप में चीजों को हमेशा बैलेंस करके रखा है। रेणुका अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन पति आशुतोष राणा के साथ उन्होंने आज तक मूवी नहीं की है। फैन्स को अब इंतजार है कि ये जोड़ी बड़े परदे पर साथ में कब नजर आती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article